फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Akash Dwivedi Updated Wed, 24 Jun 2026 04:25 PM IST

जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रामधन, दान और चढ़ावा से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर के धन के दुरुपयोग अथवा अनियमितताओं की शिकायतों की पारदर्शी जांच आवश्यक है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि सरकार को स्वतंत्र जांच कराकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें