फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोज बंट रही यूरिया, फिर भी कम नहीं हो रही डिमांड... मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में हंगामे और नारेबाजी के बीच हुआ वितरण

साधन सहकारी समितियों और खाद की लाइसेंसी निजी दुकानों पर रोज वितरण होने के बावजूद यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नही ले रही है। शुक्रवार को रमेश नगर स्थित एग्री जंक्शन खाद भंडार पर मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। शुक्रवार सुबह से ही किसान लाइनों में लगना शुरू हो गए। देखते ही देखते लंबी कतार लग गई। किसानों का हुजूम इकट्ठा हो गया। हंगामा करते हुए लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर नायब तहसीलदार मिल्कीपुर रंजन वर्मा व थाना प्रभारी कुमारगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए जाम खोलवाया। पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें