पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर निषाद पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर निषाद पार्टी के नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। नेता रविंद्र निषाद ने फूलन देवी की मौत की सीबीआई जांच की मांग की। आरोप लगाया कि हत्या और साजिश में शामिल लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। फूलन देवी की संपत्ति पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उसे मुक्त कराने की मांग की। कहा कि सपा के कुछ गुंडो ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। फूलन देवी के नाम पर शिक्षण संस्थान और कौशल केंद्र खोलने की मांग की गई। रविंद्र निषाद ने कुछ अधिकारियों पर सपा-बसपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम और निषाद राज मित्र थे लेकिन आज निषाद समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। तोरोमाफी में धार्मिक स्थल निर्माण के दौरान निषाद परिवारों के घर प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। मांग की गई कि निषाद परिवारों के घर न तोड़े जाएं और धार्मिक स्थल का निर्माण थोड़ा हटकर कराया जाए।