फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: प्लांट बंद होने से दो दिन नहीं आई गैस की गाड़ी, एजेंसियों पर बढ़ा दबाव

रविवार को गैस प्लांट बंद रहने के कारण जिले सोमवार को गैस की गाड़ी नहीं आ सकी। इससे सिलिंडर की आपूर्ति मंगलवार को भी प्रभावित रही, हालांकि मंगलवार को गैस की गाड़ियां पहुंचीं और कुल 12,385 सिलिंडर की आपूर्ति हुई, फिर भी उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह कम नहीं हो सकी। एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और बड़ी संख्या में लोग घंटों इंतजार करते नजर आए। जिले में रोजाना करीब 11,500 सिलिंडर की खपत है, ऐसे में दो दिन आपूर्ति बाधित रहने से बैकलॉग बढ़ गया। मंगलवार को आई आपूर्ति के बावजूद केवल 13 से 14 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस मिल पाई। इससे पहले की तारीख वाले उपभोक्ता अभी भी इंतजार में हैं। जिले में कुल 52 गैस एजेंसियां संचालित हैं। सोमवार को गैस न मिलने से जो दबाव बना था, वह मंगलवार को भी एजेंसियों पर देखने को मिला। कई जगहों पर उपभोक्ताओं की भीड़ संभालने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद कई लोगों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण घर की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति अब धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन पिछले दो दिनों की कमी को पूरा करने में अभी समय लगेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपलब्ध सिलिंडर का वितरण पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें