फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: अयोध्या में तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही सरयू, जलस्तर में हर घंटे दो सेमी की वृद्धि

रामनगरी में सरयू का जलस्तर तेजी के साथ खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। सरयू के जलस्तर में प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल चेतावनी बिंदु 91.730 से महज चंद मीटर दूर ही सरयू का जलस्तर है लेकिन यह माना जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों मे हो रही बारिश के कारण अभी तेजी के साथ सरयू का जलस्तर बढ़ता रहेगा। ऐसे में जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सरयू के जलधारा में नौका विहार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही सरयू स्नान करने वाले लोगों को बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने के लिए अनुरोध भी किया जा रहा है। निचले इलाकों में बसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश जारी किए गए हैं। बाढ़ से निपटने के लिए पहले ही तैयारी कर ली गई है। अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है लेकिन सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। केंद्रीय जल आयोग के सहायक अमन राज सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। प्रति एक घंटे पर सरयू का जलस्तर दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है। अधिशासी अभियंता की माने तो लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से सरयू का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। 24 घंटे मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें