फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या : धरना दे रहे बिजली कर्मियों को 5.5 करोड रुपये वसूली का नोटिस जारी, रकम अदा नहीं की तो होगी एफआईआर

संविदा बिजली कर्मियों के धरने के 34वें दिन संविदा विद्युत कर्मियों को 5.5 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार चौरसिया ने जारी किया है। अपनी मांगों के समर्थन में आउटसोर्सिंग बिजली कर्मियों का धरना 34वें दिन भी जारी रहा। मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार चौरसिया ने अब साढ़े पांच करोड़ का नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि आपकी ओर से 23 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन में उच्च तीव्रता के लाउडस्पीकर्स का प्रयोग किया जा रहा है। इसके कारण विभागीय कार्य बाधित हो रहा है। राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। अपेक्षा है कि अविलंब धरना प्रदर्शन स्थगित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा 23 से 31 अप्रैल तक 50 लाख रुपये प्रतिदिन व एक से 20 मई तक प्रतिदिन 10 लाख के हिसाब से क्षति की वसूली की जाएगी। रकम अदा न करने पर एफआईआर की चेतावनी भी दी गई। इससे पहले भी मुख्य अभियंता की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दे रहे हैं। दरअसल एक माह पहले 200 से अधिक संविदा बिजली कर्मियों को बिना नोटिस के बाहर कर दिया गया था। नौकरी पर वापस लेने के लिए संविदाकर्मी एक माह से मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें