फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: अयोध्या में तीर्थयात्री के अंतिम संस्कार में पैसे मांगने का आरोप

अयोध्या में तीर्थयात्री के अंतिम संस्कार में पैसे मांगने का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल,अयोध्या। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निवासी लक्ष्मणन वनकरूपसामी की 5 मार्च की रात करीब 9 बजे श्रीराम अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। आरोप है कि उनकी डेड बॉडी को बैकुंठ धाम लाने पर महाकाल सेवा संस्थान के कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए 3000 रुपये की मांग की, जबकि नगर निगम की ओर से इलेक्ट्रॉनिक मशीन से शवदाह की व्यवस्था निशुल्क है। सामाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद 1500 रुपये लेकर अंतिम संस्कार कराया गया। मामले में तीर्थयात्रियों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें