विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, वैज्ञानिक चारा प्रबंधन, दुग्ध प्रसंस्करण, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी एवं नियंत्रण सहित पशुपालन से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने विभागीय योजनाओं, अनुदान एवं पशुपालकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तार से जानकारी दी