भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर जहां पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं वहीं, अयोध्या में खुशियां मनाने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। अयोध्या की महिलाओं ने सिंदूर व तिरंगा लेकर भारतीय सेना की तारीफ की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि पाकिस्तान क्या जाने सिंदूर की कीमत। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदूर की कीमत बता दी है। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के अड्डे को तबाह कर दिया है। जिस तरह से पहलगाम में महिलाओं के सिंदूर उजाड़े गए थे, आज भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर उसका बदला ले लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि भारतीय सेना किस तरह का जौहर करती है। पिछली बार भी भारतीय सेना ने घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आज फिर पहलगाम का बदला ले लिया है।