फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या : जनसभा में भीड़ जुटाकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कराया सियासी ताकत का अहसास

रामनगरी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का माहौल गर्म हो गया है। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को फॉर एवर लान में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में जुटी भारी भीड़ ने उनकी सियासी ताकत का अहसास कराया। चंद्रशेखर आजाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 17 से 18 महीनों तक चैन की नींद न सोएं, बल्कि गांव-गांव जाकर आजाद समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी लगभग 50 प्रतिशत सीटें पिछड़े वर्ग के भाइयों को देगी, ताकि उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इस परियोजना में सबसे ज्यादा भूमि अनुसूचित जाति के लोगों की अधिग्रहित की गई है। न तो उन्हें ढंग से मुआवजा दिया गया और न ही पुनर्वास की कोई व्यवस्था की गई। सांसद ने बताया कि अब तक 150 से ज्यादा मकानों को तोड़ा जा चुका है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि गरीबों की जमीनें औने-पौने दामों में खरीदकर उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और शोषण की पराकाष्ठा बताया और जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर दे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें