फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या: गोसाईगंज नगर के कटरा मोहल्ले में लगी भीषण आग, 50 लाख का हुआ नुकसान

गोसाईगंज। थाना गोसाईगंज के गोसाईंगंज बाजार में साकेत क्लॉथ हाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सारे कपड़े जलकर राख हो गए, लाखों का नुकसान हुआ है। बुधवार की सुबह 8:30 बजे हुई इस घटना में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। आसपास की दुकानो में भी आग की लपटें पहुंची हैं। स्थानीय निवासियों की मदद से नगर पंचायत के पानी टैंकर व फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचा दुकान के सारे कपड़े जलकर राख हो गए थे। मौके पर उप जिलाधिकारी राम प्रसाद, क्षेत्राअधिकारी अरविंद सोनकर फायर ब्रिगेड के अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें