फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनजान वीडियो कॉल से रहें सावधान, स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेल कर सकते हैं साइबर अपराधी : एसएसपी

अमर उजाला की ओर से कनौसा इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने छात्राओं से संवाद कर साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर छात्राओं से सवाल किए और कहा कि फ्रेंड लिस्ट में केवल उन्हीं लोगों को जोड़ें, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हों। निजी जानकारी व फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें, क्योंकि साइबर अपराधी इनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने अनजान नंबर से आने वाली कॉल और वीडियो कॉल को लेकर भी सतर्क किया। कहा कि अनजान व्यक्ति की वीडियो कॉल रिसीव न करें, क्योंकि अपराधी स्क्रीनशॉट लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर सकते हैं। जरूरत होने पर कैमरा बंद करके कॉल उठाएं। एसएसपी ने यूपीआई, गूगल-पे, पेटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी देते हुए कहा कि ओटीपी, बैंकिंग डिटेल और पंजीकृत मोबाइल नंबर किसी से साझा न करें। साइबर अपराधी फर्जी प्रोफाइल बनाकर परिचितों को कॉल और मैसेज कर ठगी भी करते हैं। डिजिटल अरेस्ट के बारे में उन्होंने बताया कि अपराधी अभिभावकों या बुजुर्गों को फोन कर उनके बच्चों के गिरफ्तार होने की झूठी सूचना देते हैं और उन्हें बचाने के नाम पर लाखों रुपये मांगते हैं। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, रुपये न दें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें