फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आवासीय शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का भव्य उद्घाटन, मंत्रमुग्ध हुए स्रोता

अभिजात म्यूजिक फोरम की ओर से आवसीय शास्त्रीय संगीत संमेलन का उद्घाटन एक फरवरी की देर रात मानस भवन में हुआ। सम्मेलन में देश के कोने-कोने से कई नामी कलाकार पहुंचे हैं। समेलन के करीब सभी कलाकार और दो सौ से अधिक निवासी श्रोता की उपस्थिति में अयोध्या के निवासी बाबा मानस दास ओर तालयोगी पं. सुरेश तलवलकर ने दीप प्रज्वलन कर के शुभारंभ किया। अभिजात के निदेशक मुकुंद आठवले ने अभिजात म्यूजिक फोरम और सम्मेलन के उद्देश्यों के बारे में निवेदन किया। शास्त्रीय गायिका श्रुति काटकर ने फोरम को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अच्छे श्रोता का संगीत व्यवहार में महत्त्व अधोरेखित किया। बाबा मानस दास ने उत्स्फूर्त राग दरबारी में हनुमान जी की स्तुतिपर बंदिश का खयाल शैली में गायन किया। कार्यक्रम का समापन 11 वर्षीय बालक के पखवाज वादन से हुआ जो एक चमत्कार था। गहरी समझबूझ के साथ बालक शिवराज चव्हाण ने विलक्षण वादन किया जिसे सुन के श्रोतागण उस के सम्मान में उठ खड़े हुए। इस बालक को पुणे के कृष्णा सालुखे तालीम दे रहें हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें