फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख दीयों में बाती डालने का काम शुरू

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख दीयों में बाती डालने का काम शुरू हो गया है। बाती डालने के बाद दीयों में सरसों का तेल डाला जाएगा। जिला प्रशासन की सख्ती वॉलिंटियर्स पर भारी पड़ रही है। परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड की भी चेकिंग की जा रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में वॉलिंटियर राम की पैड़ी के घाटों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय के अधिकारी ने माइक से घोषणा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी एसएस मिश्रा को राम की पैड़ी के घाट पर बुलाया गया है। उच्च अधिकारियों से बात करने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें