फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में सुरक्षा बलों के एआई ड्रोन बने आकर्षण का केंद्र, लगाई गई विशेष प्रदर्शनी

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत करने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास छठवीं वाहिनी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF), अयोध्या की ओर से आधुनिक शस्त्र एवं बीडीडीएस/एएस चेक उपकरण प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आईपीएस सेनानायक दुर्गेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह बताना है कि उनकी सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल किस प्रकार के आधुनिक और करोड़ों रुपये की लागत वाले उपकरणों का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जवान हर समय तत्पर हैं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। प्रदर्शनी में कई अत्याधुनिक उपकरण लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसमें एआई तकनीक से लैस ड्रोन, जो भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं, आधुनिक हथियार, हाई-टेक स्कैनिंग मशीनें, बीडीडीएस टीम के विस्फोटक खोजी उपकरण और सुरक्षा जांच से जुड़े अन्य संसाधन शामिल हैं। जवानों ने लोगों को इन उपकरणों के उपयोग के बारे में लाइव डेमो भी दिया। कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक यादव, एसीपी अजय कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राम मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु भी रुके। लोगों ने सुरक्षा बलों के इस प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें