फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सावन के पहले सोमवार पर तीन लाख से अधिक शिवभक्तों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। शिव भक्त सरयू में डुबकी लगाने के बाद शिवालयों में जलाभिषेक व प्रमुख मठ-मंदिरों रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, दशरथ महल आदि में दर्शन-पूजन करते हें। सावन के पहले सोमवार पर भीड़ का सर्वाधिक दवाब नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर होगा। नागेश्वरनाथ मंदिर से लेकर राम की पैड़ी परिसर तक बैरीकेडिंग कर दी गई है। शिवभक्तों को टुकड़ियों में दर्शन कराया जाता है। नागेश्वरनाथ मंदिर से लेकर राम की पैड़ी परिसर तक सात स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों पर शिवभक्तों को रोककर जत्थों में आगे भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। इसके अलावा निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें