फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित होकर अयोध्या में दो युवकों ने सनातन धर्म में की वापसी

अयोध्या में दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म अपनाकर सनातन धर्म में घर वापसी की। अपने नाम बदलकर हिंदू धर्म के अनुसार रख लिए। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। इससे उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। रामनगरी अयोध्या के सोहावल क्षेत्र के दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू समाज में घर वापसी की है। इनमें पहला नाम है मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी के पुत्र अरशद सिद्दीकी का, जो फैज-ए-आम स्कूल के प्रधानाचार्य और मौलाना रहे हैं। अरशद ने अब अपना नाम बदलकर राकेश मौर्य रख लिया है। वहीं दूसरे युवक सोहावल के गौहनिया, मानापुर निवासी मोनू ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नया नाम मनीष रख लिया है। दोनों युवकों ने साफ किया है कि वे अब अपने परिवार से कोई नाता नहीं रखेंगे। पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करेंगे। इस संबंध में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील में भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास और बजरंग दल के जिला मंत्री लालजी शर्मा के नेतृत्व में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को आवेदन भी दिया गया। आवेदन में कहा गया कि संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों और आशीर्वचन से प्रभावित होकर दोनों युवकों को मानसिक शांति प्राप्त हुई। इसी प्रेरणा से उन्होंने सनातन धर्म को अपनाने का निर्णय लिया। भरत हनुमान मिलन मंदिर ने इन दोनों की घर वापसी की पूरी जिम्मेदारी लेने का एलान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें