फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया और टीवी पर जितना देखा था, असल में उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत है अयोध्या- मिस यूनिवर्स इंडिया

राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने वाली मणिका विश्वकर्मा रामनगरी अयोध्या पहुंची हैं। यहां वह चल रही फिल्मी रामलीला में मां सीता की भूमिका निभा रही हैं। मीडिया से बातचीत में मणिका ने अयोध्या की भव्यता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जितना अयोध्या को सोशल मीडिया और टीवी पर देखा था, असल में यह उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत है। उन्होंने फिल्मी रामलीला को एक शानदार पहल बताते हुए कहा कि यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मणिका ने कहा कि पहली बार अयोध्या आना और साथ ही मां सीता का किरदार निभाने का अवसर मिलना, उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे श्रीराम का आशीर्वाद बताया और कहा कि रामलला का दर्शन अपने आप में खास है, लेकिन उसी धरती पर सीता जी की भूमिका निभाना उनके जीवन का अनमोल अनुभव है। मणिका ने कहा कि मां सीता के चरित्र में सादगी और ठहराव है। इस किरदार को निभाने से उन्हें महसूस हुआ कि यह ठहराव उनके जीवन में भी आएगा। उन्होंने माना कि ऐसे किरदार इंसान की सोच और जीवन को हमेशा के लिए बदल देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें