फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच 26 जून को अयोध्या पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल

अयोध्या में राम मंदिर में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में चल रही चर्चाओं के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार शाम अयोध्या पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर दो बजे वह पहले लखनऊ पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से अयोध्या आएंगे और हाईवे स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद उनका विभिन्न संत-धर्माचार्यों से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही मीडिया से भी बातचीत कर सकते हैं। उनके अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दूसरी ओर, उनके आगमन से पहले विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। बुधवार को अयोध्या के पंडा समाज ने उनके विरोध में एक ज्ञापन सौंपा था। कई संतों ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें