फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आगमन से पहले अयोध्या में सख्त हुई सुरक्षा, सेना के हेलीकॉप्टर ने लिया जायजा

अयोध्या स्थित राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सेना के हेलीकॉप्टर ने राम जन्म भूमि परिसर सहित अयोध्या की सुरक्षा का जायजा लिया। करीब 20 मिनट तक राम जन्मभूमि और आसपास के क्षेत्र के ऊपर आसमान में सेना का हेलीकॉप्टर उड़ता रहा। सेना के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का हवाई सर्वेक्षण किया। एसपीजी पहले ही अयोध्या पहुंच चुकी है। एसपीजी ने एयरपोर्ट, हेलीपैड और राम मंदिर परिसर के कार्यक्रम स्थलों का कई चरणों में निरीक्षण किया है। राम जन्मभूमि परिसर के आसपास का भी एसपीजी मुआयना कर चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें