फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होली : अयोध्या से दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी रूट पर चल रहीं 450 बसें

होली के मौके पर लोगों के आवागमन के लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी कर ली है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि होली के दौरान किसी को दिक्कत न हो, इसके लिए 450 बसें चलाई जा रही हैं। अयोध्या से दिल्ली के लिए 10 बस, कानपुर के लिए 14 बस, गोरखपुर और लखनऊ के लिए 17-17 बस सेवा चल रही है। इसी तरह से सुल्तानपुर डिपो से दिल्ली के लिए 10 बस और कानपुर के लिए 15 बस सेवाएं दी जा रही हैं। अयोध्या डिपो और सुल्तानपुर डिपो से बनारस के लिए भी बस सेवा चल रही है। विमल राजन ने बताया कि प्रयास यह है कि सभी जिलों को अयोध्या से जोड़ा जाए। होली के मद्देनजर आठ मार्च से लेकर 18 मार्च तक अतिरिक्त बस सेवा संचालित की जा रही है। पिछली होली में 325 बस सेवा दी गई थी। इस वर्ष होली पर्व के मौके पर 450 बसों का संचालन किया जा रहा है। इस बार होली पर ज्यादा बसें उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें