फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फारस की खाड़ी में मनाई गई रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, बहरीन में प्रतिष्ठा द्वादशी पर भव्य आयोजन

भगवान श्रीराम एक सार्वभौमिक संबंध के प्रतीक हैं। वह धर्म, जाति, पंथ, संप्रदाय, प्रांत, भाषा, देशों और महाद्वीपों की सीमाओं से परे हैं। वे विविध संस्कृतियों और मान्यताओं के बीच एक पुल के रूप में कार्य करते हैं। तभी तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ देश ही नहीं विदेशाें में भी मनाई गई। फारस की खाड़ी में स्थित बहरीन में भी श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर उत्सव हुए और अयोध्या से भेजा गया प्रसाद बांटा गया। श्रीराम लला के उतारे हुए वस्त्र और राम मंदिर का प्रसाद आयोजकों की इच्छा पर बहरीन के लिए भेजा गया था। प्राण-प्रतिष्ठा के समय भी बहरीन के दुर्गा माता मंदिर में भव्य आयोजन किया गया था। वहां के श्रद्धालुओं ने कारसेवकपुरम स्थित गोशाला को सात गायें भी दान की थीं। इसी 17 जनवरी को बहरीन में ''प्रतिष्ठा द्वादशी'' मनाई गई। चेंदा वादन के बीच महिलाओं ने थालम लेकर शोभायात्रा निकाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें