रामनगरी अयोध्या में महाकुंभ से स्नान कर लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे प्रशासन की चुनौतियां बढ़ी हुई हैं। नगर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है और नगर को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। अयोध्या धाम में किसी भी तरीके के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। शहर के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लगा हुआ है।