फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: तीन जून को सुबह 6:30 बजे शुरू होगा राम मंदिर का दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, पांच को सीएम योगी की मौजूदगी में होगा विशेष अनुष्ठान

श्रीराम जन्मभूमि में तीन जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो जाएगी। तीन जून से शुरू होकर पांच जून तक चलने वाले इस समारोह में राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के छह मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा, साथ में शेषावतार मंदिर, इन आठ मंदिरों में देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मुख्य समारोह और विशेष अनुष्ठान पांच जून को सुबह 11:25 बजे होगा। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम पूजन किया जाएगा  इसके बाद भोग, आरती होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।   यह सुखद संयोग है कि पांच जून को गंगा दशहरा का पवित्र पर्व है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। 101 वैदिक कर्मकांडी तीनों दिन प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें