फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रालोद ने अयोध्या से शुरू की 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी

राष्ट्रीय लोकदल ने अयोध्या में अवध क्षेत्र की बैठक की। अवध क्षेत्र की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी यहां पहुंचे। बैठक में कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की भी रणनीति बनी। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अवध क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी। उत्तर प्रदेश की संगठन की पहली बैठक रामनगरी में की गई। इसमें निर्देश दिया गया कि विधानसभा क्षेत्र के साथ बूथ स्तर पर पार्टी को विस्तार दिया जाए, जिससे एनडीए को ताकत मिले। रामनगरी से 2027 की तैयारी शुरू की गई है। राकेश टिकैत के साथ बदसलूकी को लेकर त्यागी ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। लोकतंत्र में इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं को हम जगह नहीं देते हैं। हम चौधरी चरण सिंह के अनुयाई हैं। हम गांधी जी को मानते हैं और अहिंसा को मानने वाले लोग है। पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है। यह घटना पाकिस्तान की ओर से सुनियोजित है। इस आतंकी घटना का जवाब सरकार देगी और पीएम मोदी पर सबको भरोसा है। अभी पानी रोका है, आयात निर्यात रोका है, पाकिस्तान पहले ही भूखा मर रहा था। अब पानी और भूख दोनों से मरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सरकारी कार्यालयों को गाय के गोबर से लीपे जाने संबंधी बयान पर त्यागी ने कहा कि जब मैं बच्चा था तो हमारे घर में फर्श नहीं होता था तब इसे गोबर से ही लीपा जाता था। मैं गोबर की पवित्रता की बात कर रहा हूं, उसमें खुशबू आती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें