फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: फायर ऑडिट में अयोध्या मेडिकल कॉलेज फेल, नहीं मिली एनओसी

अयोध्या के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज की फायर ऑडिट की तो पहले की तरह खामियों का अंबार मिला। हाइड्रेंट लाइन उखड़ी मिली। पंप हाउस अक्रियाशील मिला। फायर पैनल व फायर अलार्म भी खराब रहा। हाइड्रेंट लाइन में पानी नहीं था। वाटर टैंक से सप्लाई भी नहीं मिली। इसी तरह अन्य तमाम खामियां चिह्नित हुईं जिन्हें दूर करके फायर एनओसी के लिए आवेदन करने को कहा गया। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन शीघ्र ही इन खामियों को दूर करने का दावा कर रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के इंतजाम पूरे नहीं हैं। साल भर में तीन बार इसके लिए नोटिस दिया गया है। अब चौथी नोटिस भेजी जा रही है। मानक पूरा करके आवेदन करने को कहा गया है। इसके बाद निरीक्षण करके एनओसी दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें