फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले - पहलगाम हमले के दोषियों को चुन चुन कर मारा, भारतीय सेना ने पूरा किया पीएम मोदी का संकल्प

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने स्वागत किया। पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अपनी पार्टी और उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों की ओर से भारतीय सेना का सम्मान करता हूं। भारत की सेना ने जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर चला कर पहलगाम की घटना में जो लोग दोषी थे, उनको चिन्हित करके चुन-चुन के जो मारने का काम किया है वह ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो संकल्प था उसको हमारी सेना ने पूरा किया है। एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी की ओर से सवाल उठाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की सेना का और देश का अपमान करती रही है। यह सब जग जाहिर है। पूरी दुनिया और पाकिस्तान की एजेंसी सब कोमा में हैं। जिस प्रकार से पाकिस्तान में इमरजेंसी घोषित हुई है, यह सब जगजाहिर है। भारत की सेना ने जिस प्रकार से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी ठिकानों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की है जिसमें बड़ी संख्या में उनकी जान माल की हानि हुई है, यह सब जग जाहिर है लेकिन कांग्रेस पार्टी का जो स्वभाव है वह हमेशा देश की सेना को अपमानित करने का काम करते रहे हैं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी जातिवादी और परिवारवादी पार्टी हैं। इनका एजेंडा पीडीए का एजेंडा नहीं है। इनका अपने परिवार के विकास का एजेंडा है। भाजपा ने हमेशा संगठन में लंबे समय से अनुसूचित जाति और महिला वर्ग को महत्व दिया है। संवैधानिक व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू है। इसी आधार पर हमारा संगठन बना हुआ है। आज हमारा संगठन सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी है, जिसमें महिलाएं भी हैं, अनुसूचित जाति है, समाज के पिछड़े वर्ग के लोग भी हैं। भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में 98 जिला इकाइयों में से 70 जिला इकाइयां घोषित कर दी गई हैं। 28 जिलों का चुनाव अभी बाकी है। मिल्कीपुर चुनाव के कारण अयोध्या की दोनों इकाइयों की चुनाव प्रक्रिया भी रोकी गई थी। सिद्धार्थनगर में चुनाव की अर्हता पूरी न होने कारण रोका गया था। बहुत जल्द ही आपस में विचार विमर्श करके इन स्थानों पर भी घोषित करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें