फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: आंधी और बारिश के बीच अयोध्या में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 12 अप्रैल तक ऐसे ही मौसम के आसार

तेज आंधी और बारिश के बीच अयोध्या में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। आधी रात के बाद से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। रात में कई चरणों में तेज हवा और आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। मौसम खुशगवार बना हुआ था। तेज पुरवा हवा चल रही थी। सुबह 10:00 बजे के बाद पुरवा हवा ने आंधी का स्वरूप धारण कर लिया। इसी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। फिर रुक-रुक कर कभी हल्की और तेज बारिश होती रही। दोपहर तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। सड़कों पर आवागमन थम गया है। दिन में भी अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों पर किसानों की गेहूं की कटाई और मड़ाई बाधित हो गई है। जिन किसानों ने गेहूं काट कर रखा था, उनको नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें