पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार भड़क उठे हैं। विनय कटियार ने ममता बनर्जी को ममता बेगम बताया है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि ममता बनर्जी पागल हैं। बंगाल के आधे लोग उनका अनुसरण करते हैं। जब तक ममता बनर्जी वहां हैं, तब तक हालात में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। ममता बनर्जी को कुर्सी से हटाना आवश्यक है, तभी पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की रक्षा हो सकती है। ममता बनर्जी ही हिंदुओं पर अत्याचार कर रही हैं। वह दंगाइयों को प्रश्रय दे रही हैं। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री कम दंगा करने वालों की नेता पहले हैं। दंगाइयों को ममता बनर्जी का प्रश्रय है। इसलिए हिंदुओं का पलायन हो रहा रहा। ममता बनर्जी आधी मुस्लिम हैं, इसलिए ममता का नाम ममता बेगम है।