अयोध्या में देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। हनुमान जयंती के अवसर पर उनका यह दौरा विशेष रूप से श्रद्धा और आस्था से जुड़ा रहा। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, कर्तव्य और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने मंदिर को भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। इसके बाद अडानी अयोध्या के एक गुरुकुल पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। और परिवार सहित यज्ञ भी किया। उन्होंने भारतीय परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर भी जोर दिया।