फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दोपहर में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत

अयोध्या में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से कुछ ही देर में सड़कें पानी से भीग गईं। बारिश के कारण दिनभर की उमस से लोगों को राहत मिली और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर निकले लोगों को बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों की आड़ लेनी पड़ी। तेज बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित हुई। कई सड़कों पर बारिश का पानी बहता नजर आया। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें