फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में तारुन के कंपोजिट विद्यालय में बच्चों ने कागज से बनाए सुंदर तिरंगा बैज

अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तारुन स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से विद्यालय का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बच्चों ने कागज से सुंदर तिरंगा बैज तैयार कर 15 अगस्त समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बच्चों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागजों का उपयोग करके आकर्षक बैज बनाए और उनके केंद्र में अशोक चक्र भी उकेरा। इस गतिविधि में वर्षा ,रानी, रिमझिम, शशि, आर्य, आर्यन, सनी, सलोनी और नैना सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि ने न केवल बच्चों के कलात्मक कौशल को बढ़ावा दिया, बल्कि उनके अंदर देशभक्ति की भावना का भी संचार किया। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका विभा साव ने बताया कि इस कार्य से बच्चों में कुछ कर दिखाने की ललक पैदा हुई है और तिरंगे के सम्मान की भावना जागृत हुई है। विद्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपने हाथों से बनाए तिरंगा बैज लगाकर भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें