फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ट्रक का टायर फटने से रोडवेज समेत सात वाहनों से टकराया, दो लोग घायल

यूपी के अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर रोडवेज बस समेत करीब छह से सात वाहनों से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी रुदौली से मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें