फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शिविर लगाकर भरा गया किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का फॉर्म

अयोध्या में तारुन क्षेत्र की ग्राम पंचायत तकमीनगंज में रविवार को अवकाश के चलते पंचायत भवन का ताला नहीं खुला। इससे राजकीय बीज भंडार के गोदाम प्रभारी कन्हैया ने परचून की दुकान पर बैठकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का फॉर्म भरा। हालांकि, लेखपाल व पंचायत सहायक मौजूद नहीं रहे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक सुनिश्चित कराने को लेकर रविवार को तकमीनगंज के मजरे धर्मपुर में फार्मर रजिस्ट्री सह ई-केवाइसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 किसानों ने पहुंचकर अपनी औपचारिकताएं पूरी कराईं। राजकीय बीज भण्डार प्रभारी कन्हैया ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 15 किसानों का ई-केवाइसी किया गया। वहीं जिन किसानों के नाम पर स्वयं की जमीन दर्ज है, उनकी फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने कागजात दुरुस्त करा लें, ताकि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बताया कि प्रतिदिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है उसी क्रम में अवकाश होने के कारण रविवार को भी कृषि विभाग के सभी कर्मचारी क्षेत्र में पंचायत भवनों पर फार्म रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं। तकमींनगंज के धर्मपुर में सुबह पहुंचने पर पंचायत भवन बन्द होने के कारण इ परचून की दुकान पर ही किसानों का फार्मर रजिस्ट्री भरना पड़ रहा है। इस दौरान लेखपाल देव प्रकाश तिवारी व पंचायत सहायक अंकित यादव मौजूद नहीं मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें