फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शिक्षकों ने प्रशासन को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो करेंगे कार्य बहिष्कार

अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. जन्मजय तिवारी ने स्पष्ट कहा कि 2 फरवरी को अंबेडकर नगर के बीएनकेवी महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह मनमानी और विश्वविद्यालयीय व्यवस्था में हस्तक्षेप है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य व कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और एसडीएम सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि 72 घंटे में मांगें पूरी नहीं हुईं तो अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध सातों जिलों के महाविद्यालयों के शिक्षक बहिष्कार कर व्यापक आंदोलन करेंगे। आक्टा के महामंत्री प्रो. अमोल कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी महाविद्यालय अवध विश्वविद्यालय के नियंत्रण में रहते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनाती का पत्र पहले ही जारी किया गया था, इसके बावजूद जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय को कोई सूचना नहीं दी। पुलिस बल द्वारा हथियारों के साथ कक्षों में छात्रों की तलाशी लेना निंदनीय है, जिसे शिक्षक संघ कतई स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें