अयोध्या में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सर्किट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को सम्मानित किया गया।