फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पेंटर के बेटे ने पेश की मिसाल, हाईस्कूल टॉप 10 में बनाया स्थान

अयोध्या में मसौधा स्थित माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के विद्यार्थी अनूप कुमार ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। मेधावी छात्र अनूप के पिता पेंटिंग का काम करते हैं और इसके माध्यम से होने वाली कमाई से ही अनूप को बेहतर पढ़ाई का माहौल और हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराते रहे। इसके बलबूते अनूप ने अपने पिता और परिवार का ही नहीं कॉलेज के साथ जिले का भी नाम रोशन कर दिया है। अमर उजाला से बातचीत में अनूप ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। अनूप ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ वह ऑनलाइन भी यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई करते थे। इससे उन्हें काफी मदद मिली। अनूप भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाठक और उप प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय सहित कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने अनूप की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें