फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पर्यावरण दिवस पर रोपित किए जाएंगे 50 कोविदार वृक्ष

Bhupendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 01:34 PM IST

नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से अयोध्या में चलाए जा रहे रामराज्य संकल्पना अभियान के तहत पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कोविदार के 50 वृक्ष रोपित किए जाएंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी समाज के धर्मगुरु राज योगी हरिलाल भानुशाली माउंट आबू से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभियान का लक्ष्य 963 ग्राम सभा में कोविदार वृक्ष का रोपण करना है। अभियान का निर्देशन कर रहे रवि तिवारी ने बताया कि अब तक डेढ़ सौ ग्राम सभा में वृक्षारोपण किया जा चुके हैं। 15 जुलाई तक सभी 963 ग्रामसभाओ में वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें