फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय बोले- भाजपा के इशारे पर काटा जा रहा सपा मतदाताओं का वोट

अयोध्या पहुंचे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी भाजपा के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। साजिश के तहत वह समाजवादी पार्टी के मूल मतदाताओं के वोट काट रहे हैं। इसी के तहत अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में लगभग 95 हजार मतदाताओं को नोटिस दिया गया है। इनमें लगभग 77 हजार मतदाता महानगर क्षेत्र के हैं। कहा कि साजिश के तहत वोट काटने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें