फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में महाराजा निषाद राज जयंती पर रक्तदान शिविर में निषाद समाज के लोगों के किया रक्तदान

अयोध्या में महाराजा निषाद राज जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में निषाद समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का आयोजन समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद व अभिषेक निषाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। संतोष निषाद ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को बिना डर के रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में अगले दिन निषादराज चौराहा (टेढ़ी बाजार) स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में रामदुलार निषाद, रामतिवारी निषाद, कृष्ण कुमार पांडे समेत कई लोगों का सहयोग रहा। इस दौरान अभिषेक निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें