अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने जंतर मंतर पर घायल पुलिस कर्मियों को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उपद्रवी छात्रों की ओर से किए गए वार में जो भी पुलिसकर्मी घायल हैं, उनको इंसाफ देने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस पर कठोर कार्रवाई करें। उपद्रवी छात्रों को सजा दें। ताकि, घायल पैरा मिलिट्री जवान व पुलिसकर्मियों को इंसाफ मिल सके। अगर, ऐसा नहीं होगा तो उनके साथ में नाइंसाफी होगी।