अयोध्या में युवक पर दलित युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। कोतवाली रुदौली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फैजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर शाम वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी समय आरोपी फैजल कपड़े से उसका मुंह दबाकर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि वह मायके गई थी। जब वह लौटी तो उनकी बेटी ने रो-रोकर पूरी घटना बताई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।