अयोध्या में एससी युवती की हत्या पर सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ सपा सांसद अवधेश प्रसाद इस वारदात पर फूट-फूट कर रोए तो बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार इस परिवार को मुआवजा भी दे। पाल ने कहा कि यह एक नृशंस हत्या है। दलित युवती की जिस तरह से हत्या की गई है उससे पीड़ित परिवार के साथ समाज भी स्तब्ध है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दरअसल अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में लापता एक युवती की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसके बाद हाथ पैर बांधकर शव को पेड़ से टांग दिया गया।