फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस ने पाया काबू

अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजकर 35 मिनट पर मंदिर के पीछे स्थित जंगल व पेड़-पौधों में आग भड़क उठी, जो धीरे-धीरे फैलने लगी। स्थानीय निवासी रितेश मिश्रा ने तत्काल घटना की सूचना फायर सर्विस व 112 पुलिस को दी। फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। फायर सर्विस टीम के मनीष कुमार, धीरज यादव, ब्रजपाल, सिकंदर कुमार और राजवीर ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें