फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में छप्पर में आग लगने से दो भैंसें जिंदा जलीं, लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया

अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदार खुर्द के मजरा दुबे का पुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जानवरों के छप्परनुमा सरिया में अचानक लगी आग से दो कीमती भैंसें जिंदा जलकर मर गईं। जानकारी के अनुसार, विजय प्रजापति घर के पास छप्पर की सरिया बनाकर पशुओं को रखते थे। दोपहर करीब 12:30 बजे छप्पर से अचानक धुआं उठता देख परिजन आग बुझाने दौड़े, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि भैंसों को बाहर नहीं निकाला जा सका। तेज धूप और हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक छप्पर और दोनों भैंसें जल चुकी थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बुझाया। सूचना पर लेखपाल तिलक राम वर्मा ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि छप्पर और दो भैंस जलने से किसान का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसान गरीब परिवार से है। नियमानुसार तहसील से शीघ्र ही दैवीय आपदा के तहत अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें