यूपी के अयोध्या में डाभासेमर स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 80 फीसदी बनकर तैयार हो गया है। दो महीने में इसे खेल विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ ही हॉकी और वालीबॉल जैसे खेलों का भी लोग आनंद ले सकेंगे। डाभासेमर स्टेडियम में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस बारे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने जानकारी दी। इसके शुरू हो जाने से अयोध्यावासी भी आईपीएल, रणजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अन्य स्पर्धाओं के साथ विभिन्न खेलों का आनंद ले सकेंगे।