फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में आंधी से सड़क पर बिखरे तार, तीन दिन से बिजली गुल, धान रोपाई रुकी

अयोध्या में विद्युत उपकेंद्र, तारुन क्षेत्र अंतर्गत भैरवपट्टी गांव में शुक्रवार रात को आई तेज आंधी के बाद विद्युत तार सड़क पर बिखर गए हैं। तार टूटकर गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के किसान भी संकट में हैं। जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है, वे बिजली न होने के कारण खेतों की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। समय पर रोपाई न होने से फसल प्रभावित होने का डर सता रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बिखरे तारों की शिकायत विद्युत विभाग से कई बार की गई, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी महकमा तार हटाने या दुरुस्त करने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। लोगों ने चेताया है कि अगर जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।ग्रामीण गिरधर श्याम दुबे, राहुल दुबे, राजीव कुमार दुबे, श्याम मुरारी दुबे, ऋषिकेश दुबे, उमाशंकर दुबे, विकास दुबे, बलराम दुबे ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तारों को तुरंत दुरुस्त कर7 विद्युत व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिले और किसानों की रोपाई समय पर हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें