फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 26 मई के आंदोलन को लेकर सपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, सरकार पर साधा निशाना

अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने 26 मई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से आंदोलन करने का संदेश देते हुए कानून और संविधान की मर्यादा में रहकर अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। बैठक में सांसद ने महंगाई, पेपर लीक और बिजली संकट को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाएगी और 26 मई का आंदोलन जनभावनाओं की आवाज बनेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें