फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अयोध्या में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

अयोध्या: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अयोध्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रिकाबगंज चौराहे से शुरू हुई यात्रा नियावां चौराहे तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा की अगुवाई प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्हीं के बलिदान की याद में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट और अखंड रहकर देश को सुरक्षित रखना है। तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है और इसे घर-घर पहुंचाना हमारा दायित्व है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें