फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर रामदेव बोले- तीर्थ स्थलों पर किसी भी शंकराचार्य या साधु को नहीं करना चाहिए विवाद

योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने एक आश्रम में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। इस दौरान राम जन्मभूमि सहित कई धार्मिक और सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी। प्रयागराज में स्नान करने के बाद वह रानमनगरी पहुंचे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि अयोध्या हमारा पवित्र तीर्थ है, जिसे विदेशी आक्रांताओं ने अपने अत्याचारों से बहुत नुकसान पहुंचाया। राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। रामत्व, कृष्णत्व, हनुमत्व और शिवत्व की प्रतिष्ठा जब जन-जन में होगी, तभी सनातन का गौरव समाज और जीवन में स्थापित होगा। सनातन हमारे आचरण में उतरे। राम और राम की मर्यादाएं हमारे जीवन का हिस्सा बनें। इसी संकल्प के साथ वह अयोध्या आए हैं। प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि तीर्थ स्थलों पर किसी भी शंकराचार्य या साधु को विवाद नहीं करना चाहिए। आपसी विवाद से सनातन का अपयश होता है। हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए, बल्कि सनातन की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें